Satta Express News
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक खबर

झारखंड होटल एसोसिएशन की बैठक चेंबर भवन में आयोजित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

रांची :अरविन्दर सिंह खुराना झारखंड होटल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट बने

झारखंड होटल एसोसिएशन के गठन हेतु आज चैंबर भवन में प्रदेश के सभी होटल मालिकों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान होटल व्यवसायियों की संरक्षा हेतु झारखंड होटल एसोसिएशन का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से श्री अरविन्दर सिंह खुराना को अध्यक्ष चयनित किया गया। उनके साथ सहयोगी के रुप में श्री तमल सिन्हा, चिरंजीव रॉय, संतोष सिंह को भी प्रभार दिया गया ताकि झारखंड होटल एसोसिएशन का विस्तार सुचारू रूप से हो सके।

- Advertisement -

यह भी निर्णय लिया गया कि आज की बैठक में उपस्थित सभी सदस्य एसोसिएशन के आजीवन फाउंडर मेंबर के रूप में रहेंगे। झारखंड होटल एसोसिएशन का कार्यालय स्टेशन रोड रांची अवस्थित होटल अमर हेरिटेज में रहेगा। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से श्री बाल्मीकि सिंह, मोहम्मद अली, राकेश जैन (कोडरमा), सुमन चक्रवर्ती (धनबाद) सुरेश कुमार भंडारा (हजारीबाग) और हरमीत सिंह गाँधी (रामगढ़) को कार्यकारिणी सदस्य चयनित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए होटल एसोसिएशन के चिरंजीवी रॉय ने कहा कि हमलोगों ने आपसी सहमति से अध्यक्ष के लिए श्री अरविन्दर सिंह खुराना का चयन किया है जो वास्तव में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता हैं। हमलोग सभी मेंबर पूरे झारखंड के आपसी सहमति से स्ट्रक्चरल कमेटी का गठन कर चुके हैं, जो आगे इसे चलाने में सक्रिय रूप से सहायता करेंगे।

Report By :- Hema Kanojia (Ranchi)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.