भाजपा द्वारा 4 कांग्रेसी विधायक को पैसा और पद का प्रलोभन देकर झारखंड में हेमंत सरकार को गिराने की कवायद तेज
राजस्थान के बाद झारखंड में भी ऑपरेशन लोटस (Operation lotus in Jharkhand) की सुगबुगाहाट शुरू ।
रांची:- राजस्थान में संकट में फंसी अशोक गहलोत सरकार अभी संभल भी नहीं पाई है कि झारखंड (JHARKHAND) में झामुमो-कांग्रेस की सरकार के मंत्री ने भाजपा पर बड़ा आरोप जड़ दिया है। सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि बीजेपी झारखंड की चुनी हुई सरकार को गिराने में जुटी है। कांग्रेसी विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है।
हेमंत सरकार को अस्थिर करने की कवायद, भाजपा हमारे विधायकों को दे रही प्रलोभन : कांग्रेस
झामुमो का आरोप, जनादेश का अपमान करना चाहती है भाजपा
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सनसनीखेज खुलासे से झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कान भी खड़े हो गए हैं। महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा चुनाव हारती है वहां हथकंडे अपना कर सरकार गिराती है। अरुणाचल प्रदेश से लेकर मध्यप्रदेश तक इसका उदाहरण है।
मुख्यमंत्री (CM) हेमंत सोरेन भी कह चुके हैं भाजपा की मंशा गैर भाजपा शासित राज्यों की सरकारों को अस्थिर करने की है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की इसपर नजर है। अगर विधायकों के खरीद-फरोख्त की शिकायत मिलेगी तो कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। भाजपा केंद्र सरकार (CENTERAL GOVERNMENT) की एजेंसियों का दुरुपयोग करना चाहती है। कोरोना महामारी के दौर में सरकार गिराने की उनकी कवायद को जनता देख रही है।
राजनीतिक घटनाक्रम भी करते हैं इशारा…..
राज्यसभा चुनाव में बढ़त से भाजपा उत्साहित
राज्यसभा के हालिया चुनाव में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी शिबू सोरेन (SHIBU SOREN) के मुकाबले भाजपा प्रत्याशी दीपक प्रकाश को एक मत ज्यादा मिले। इससे भाजपा उत्साहित है।
कुछ दिन पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने पार्टी के वरीय नेताओं की बैठक में कहा था कि इसे सरकार की उल्टी गिनती के रूप में देखा जाना चाहिए। कई मसले पर भाजपा ने सरकार की घेराबंदी की है। भाजपा के प्रमुख नेता सरकार की घेराबंदी करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
कांग्रेस विधायकों का एक खेमा है नाराज
हेमंत सोरेन की सरकार में भागीदार कांग्रेस के विधायकों का एक खेमा नाराज चल रहा है। इसकी वजह विभिन्न नीतिगत फैसलों में इनकी भागीदारी नहीं होना है। पूर्व में पुलिस अधीक्षकों (SP) के हुए तबादले को लेकर हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटे के मंत्री बन्ना गुप्ता ने खुलेआम नाराजगी जताई थी।
तबादले के खिलाफ कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे। इससे प्रतीत होता है कि असंतुष्ट खेमा कभी भी बगावती रुख अख्तियार कर सकता है। दबे मुंह से कई विधायक सरकार के खिलाफ बोलने से परहेज नहीं करते।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस का आरोप, बीजेपी की ओर से की जा रही पार्टी के चार विधायकों को खरीदने की कोशिश
बीजेपी पूरे देश में लोकतांत्रिक मूल्यों का कर रही हनन-कांग्रेस
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा, कांग्रेस पहले अपने घर को संभाले, उन्हें तो अपने विधायकों पर ही विश्वास नहीं
राजस्थान में विफल होने के बाद बीजेपी झारखंड में सरकार को अस्थिर करने की कर रही कोशिश-कांग्रेस
रांची : राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के निकलने पर उसे अपराध की…
9वीं बार यूनियन बैंक (UNION BANK) को मिला गोल्डन (GOLDEN) पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार (TRAINING…
रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण (COVID 19) की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने…
मुंबई :- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते महीने के 14 तारीख…
राची : झारखंड हाई कोर्ट से तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों (17-foreigners) को राहत…
रांची:- आम्रपाली कोल परियोजना में कोल कारोबारी से लेवी वसूलने वाले टीपीसी (TPC) समर्थक अर्जुन…