Satta Express News
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक खबर

गाजियाबाद की पटाखा फैक्ट्री में धमाका; 7 लोगों की मौत, 20 लोगों के अभी भी फैक्ट्री में फंसे होने की आशंका

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

गाजियाबाद :-  1. लोगों का आरोप है कि गाजियाबाद की पटाखा फैक्ट्री अवैध थी।
2. धमाके के बाद भीड़ ने फैक्ट्री के पास हंगामा भी किया।
3. स्थानीय लोगों ने बताया कि मोदी नगर इलाके में पटाखा फैक्ट्री अवैध तरीके से चलाई जा ही थी
4. धमाके के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों, नेताओं को भीड़ ने घेरा, शव नहीं उठाने दे रहे लोग

गाजियाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस इलाके में यह फैक्ट्री चल रही थी। आसपास के घरों में भी चलता था पटाखा बनाने का काम 10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।

फैक्ट्री से निकाले गए शव। फैक्ट्री में धमाके से खफा लोगों ने प्रशासन को शव ले जाने से रोक दिया था।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे।इसके अलावा शहीद नगर इलाके में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है।आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों बाद उस पर काबू पाया।

Report By :- Madhuri Singh (Delhi)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.