Crime

भाजपा के लातेहार जिला महामंत्री जयवर्धन सिंह की हत्या पर भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया

रांची:- झारखंड में जंगलराज की वापसी हो गई है – प्रतुल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार जिला में भाजपा के जिला महामंत्री जयवर्धन सिंह की हत्या पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड में जंगलराज वापस आ गया है। उन्होंने कहा राज में विधि व्यवस्था की पूरी स्थिति चौपट हो गई है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राज्य में पिछले 6 महीने में नक्सली और अपराधिक घटनाओं में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है।नक्सलियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब लेवी मांगने की घटनाएं आम हो गई हैं ।आम नागरिकों को टारगेट किया जा रहा है ।राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।प्रतुल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी इस हत्या की कड़ी निंदा करती है और राज्य सरकार से मांग करती है कि वह इस घटना के पीछे अपराधियों और साजिश कर्ताओं को गिरफ्तार करें उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रशासन के निर्देश पर जयवर्धन सिंह ने अपना लाइसेंसी हथियार जमा कर दिया था।

चुनाव के बाद इनके उन्होंने लिखित आवेदन देकर हथियार को वापस रिलीज करने की मांग की ।लेकिन प्रशासन ने इस पर कोई कार्यवाही नहीं की ।इसके लिए दोषी प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई हो।प्रतुल ने कहा कि पूरे राज्य में हाल में नक्सली और आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। साहिबगंज में फिरौती के लिए व्यवसाई की हत्या कर दी जाती है। पुलिस अधिकारियों पर अपराधी गोलियां चला रहे हैं।व्यवसायियों से सीधे फोन करके लेवी भी मांगा जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में संगठित गिरोह और नक्सली बैकफुट पर थे। लेकिन पिछले छह महीनों में इनका मनोबल बढ़ गया है।प्रतुल ने कहा कि अगर शीघ्र इस घटना के पीछे भी लिप्त अपराधियों/ नक्सलियों और साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं होगी तो भाजपा आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएगी

Report by :- Shikha Agarwal (Latehar)

Satta Express Desk

Share
Published by
Satta Express Desk

Recent Posts

मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना, जेल भी जा सकते हैं

रांची : राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के निकलने पर उसे अपराध की…

5 years ago

यूनियन बैंक को मिला गोल्डन पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार

9वीं बार यूनियन बैंक (UNION BANK) को मिला गोल्डन (GOLDEN) पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार (TRAINING…

5 years ago

हेमंत पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर, गिर सकती है सरकार… 4 नाराज कांग्रेसी विधायक बीजेपी के संपर्क में

भाजपा द्वारा 4 कांग्रेसी विधायक को पैसा और पद का प्रलोभन  देकर झारखंड में हेमंत सरकार…

5 years ago

कोरोना की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने लगी है

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण (COVID 19) की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने…

5 years ago

Sushant Singh Rajput मामले में CBI जांच पर गृह मंत्री अमित शाह ने पप्पू यादव को भेजा जवाब,

मुंबई :- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते महीने के 14 तारीख…

5 years ago

तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों को मिली राहत, हाई कोर्ट से जमानत

राची : झारखंड हाई कोर्ट से तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों (17-foreigners) को राहत…

5 years ago