Jharkhand

परीक्षा में पास होने के बाद पुलिस मुख्यालय में तैनाती होगी

रांची:- झारखंड पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए पहली बार लिखित परीक्षा व साक्षात्कार होगा। परीक्षा में पास होने वाले पुलिसकर्मियों को ही मुख्यालय में तैनात किया जाएगा। पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग के लिए पुलिस मुख्यालय में बकायदा इसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी भी गठित की गई है। मुख्यालय में तैनाती के लिए 207 पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने रेंज के डीआईजी के लिए मुख्यालय में अनुशंसा भेजी थी। पुलिसकर्मियों की लिखित परीक्षा, कंप्यूटर टेस्ट व इंटरव्यू छह से नौ जुलाई तक पुलिस मुख्यालय में होगा। राज्य पुलिस की डीआईजी कार्मिक ए विजयालक्ष्मी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, पहली बार इस तरह की परीक्षा का आयोजन हो रहा है ताकि पुलिस मुख्यालय में तैनाती में पारदर्शिता रहे।

दागियों की पहचान होगी:

डीआईजी स्तर के अधिकारियों ने जिन 207 नामों की अनुशंसा भेजी है, उनकी सेवा पुस्तिका का भी मूल्यांकन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, धनबाद जिलाबल के एक एएसआई राधा कुमार की प्रतिनियुक्ति की अनुशंसा भी मुख्यालय को भेजी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, उसे हाल ही में टेक्निकल सेल से हटाया गया था। वहीं उसके खिलाफ जांच भी चल रही है।

डीआईजी स्तर के अधिकारियों से मांगी गई थी अनुशंसा:

राज्य पुलिस मुख्यालय ने रेंज डीआईजी से पुलिस मुख्यालय में पोस्टिंग के लिए इच्छुक नामों की अनुशंसा मांगी थी। सभी रेंज से अबतक 207 नाम सामने आए हैं। पुलिस मुख्यालय ने पहले से ही यह नियम बनाया था कि रांची जिला बल या रांची जिले में किसी भी ईकाई में 2015 से लेकर अबतक पोस्टेड रहे पुलिसकर्मी पुलिस मुख्यालय में तैनात नहीं किए जाएंगे। वहीं दागी छवि के पुलिसकर्मियों व अफसरों को भी मुख्यालय में प्रतिनियुक्त नहीं करने का निर्णय मुख्यालय के स्तर से लिया गया है। ऐसे पुलिसकर्मी जिनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई लंबित हो या उन्हें किसी मामले में सजा मिली हो उनकी भी प्रतिनियुक्ति मुख्यालय में नहीं करने का आदेश जारी हुआ है।

Report by :- Gulzar Khan (Ranchi)

Satta Express Desk

Share
Published by
Satta Express Desk

Recent Posts

मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना, जेल भी जा सकते हैं

रांची : राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के निकलने पर उसे अपराध की…

5 years ago

यूनियन बैंक को मिला गोल्डन पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार

9वीं बार यूनियन बैंक (UNION BANK) को मिला गोल्डन (GOLDEN) पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार (TRAINING…

5 years ago

हेमंत पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर, गिर सकती है सरकार… 4 नाराज कांग्रेसी विधायक बीजेपी के संपर्क में

भाजपा द्वारा 4 कांग्रेसी विधायक को पैसा और पद का प्रलोभन  देकर झारखंड में हेमंत सरकार…

5 years ago

कोरोना की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने लगी है

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण (COVID 19) की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने…

5 years ago

Sushant Singh Rajput मामले में CBI जांच पर गृह मंत्री अमित शाह ने पप्पू यादव को भेजा जवाब,

मुंबई :- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते महीने के 14 तारीख…

5 years ago

तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों को मिली राहत, हाई कोर्ट से जमानत

राची : झारखंड हाई कोर्ट से तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों (17-foreigners) को राहत…

5 years ago