Health

इन चीजों का अधिक सेवन करने से हो सकता है थायरॅाइड, करें परहेज

 

मुंबई :- आज के समय में थायरॅाइड की समस्या आम होते जा रही है। बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतों के कारण थायरॅाइड की समस्या बढ़ते जा रही है। इस समस्या से बचने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल और खान- पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि किन चीजों का अधिक सेवन करने से आपको भी थायरॅाइड की समस्या हो सकती है। आमतौर पर थायरॅाइड की समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को अधिक होती है। आइए आज जानते हैं थायरॅाइड की समस्या के बारे में और और साथ ही ये भी जानते हैं कि इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।थायरॅाइड को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। इसके शुरुआती लक्षण नजर नहीं आते हैं, जिस वजह से इसे साइलेंट किलर कहा जाता है। यह समस्या थायरॉइड ग्लैंड में हार्मोन का बैलेंस बिगड़ने के कारण होती है।

आइए अब जानते हैं इस समस्या से बचने के लिए किन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।पत्ता और फूलगोभी में गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायरॅाइड की समस्या को बढ़ाता है, इसलिए पत्ता और फूलगोभी का सेवन सीमित मात्रा में ही करें। जो लोग थायरॅाइड की समस्या से परेशान हैं उन्हें पत्ता और फूलगोभी का सेवन नहीं करना चाहिए।सोयाबीन में भी गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है,

जो थायरॅाइड की समस्या को बढ़ाता है। अधिक मात्रा में सोयाबीन का सेवन करने से थायरॅाइड होने की संभावना बढ़ जाती हैं। जिन लोगों को थायरॅाइड की समस्या है उन्हें सोयाबीन का सेवन नहीं करना चाहिए।नमक का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से थायरॅाइड की समस्या हो सकती है। अगर आप थायरॅाइड की समस्या से परेशान हैं तो आपको सेंधा नमक को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।

Report By :- Alisha Prashar (Mumbai)

Satta Express Desk

Share
Published by
Satta Express Desk

Recent Posts

मास्क नहीं पहना तो लगेगा जुर्माना, जेल भी जा सकते हैं

रांची : राज्य में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के निकलने पर उसे अपराध की…

5 years ago

यूनियन बैंक को मिला गोल्डन पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार

9वीं बार यूनियन बैंक (UNION BANK) को मिला गोल्डन (GOLDEN) पीकॉक नेशनल ट्रेनिंग पुरस्कार (TRAINING…

5 years ago

हेमंत पर ‘ऑपरेशन लोटस’ का डर, गिर सकती है सरकार… 4 नाराज कांग्रेसी विधायक बीजेपी के संपर्क में

भाजपा द्वारा 4 कांग्रेसी विधायक को पैसा और पद का प्रलोभन  देकर झारखंड में हेमंत सरकार…

5 years ago

कोरोना की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने लगी है

रांची : झारखंड में कोरोना संक्रमण (COVID 19) की बढ़ती रफ्तार अब और भी डराने…

5 years ago

Sushant Singh Rajput मामले में CBI जांच पर गृह मंत्री अमित शाह ने पप्पू यादव को भेजा जवाब,

मुंबई :- अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बीते महीने के 14 तारीख…

5 years ago

तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों को मिली राहत, हाई कोर्ट से जमानत

राची : झारखंड हाई कोर्ट से तब्लीगी जमात से जुड़े 17 विदेशियों (17-foreigners) को राहत…

5 years ago